स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

RPSC Deputy Commandant Recruitment 2025: आरपीएससी डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी।

RPSC Deputy Commandant Recruitment 2025: आरपीएससी डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी।

RPSC Deputy Commandant Recruitment 2025: आरपीएससी डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी।

RPSC ने डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने गृह रक्षा विभाग के लिए डिप्टी कमांडेंट के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए 24 मार्च 2025 से 22 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

इस भर्ती में एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग, दो पद अनुसूचित जाति और एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए रखा गया है, जबकि सामान्य वर्ग, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए कोई पद नहीं रखा गया है।

आरपीएससी डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 है।
  • जबकि राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, सहरिया आदिम जनजाति और दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 है।

आरपीएससी डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 20 वर्ष 
  • अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष 
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी 

आरपीएससी डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • भारतीय सेना से सेवानिवृत्त पूर्व कैप्टन उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस भर्ती की शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं

आरपीएससी डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया

  • चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल पर आधारित होगी। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल एल 14 और ग्रेड पे 5400 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

आरपीएससी डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
  • फिर उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से और सही-सही भरनी होगी।
  • फिर आपको अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरने के बाद अंत में उसे सबमिट करना होगा।
  • अंत में आपको आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर उसे सुरक्षित रख लेना होगा।

Important Links

आवेदन फॉर्म शुरू: 24 मार्च 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अप्रैल 2025

ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें

ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें