स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

RPSC AFDO Recruitment 2024: आरपीएससी सहायक मत्स्य विकास अधिकारी भर्ती

RPSC AFDO Recruitment 2024: आरपीएससी सहायक मत्स्य विकास अधिकारी भर्ती, RPSC Assistant Fisheries Development Officer Recruitment

RPSC AFDO Recruitment 2024: आरपीएससी सहायक मत्स्य विकास अधिकारी भर्ती

आरपीएससी सहायक मत्स्य विकास अधिकारी भर्ती अधिसूचना जारी। इसके अनुसार पांच पद नॉन टीएसपी क्षेत्र और तीन पद टीएसपी क्षेत्र के लिए रखे गए हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 11 सितंबर 2024 से 10 अक्टूबर 2024 तक किया जा सकता है

आरपीएससी सहायक मत्स्य विकास अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है।
  • एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एमबीसी, सहरिया क्षेत्र और दिव्यांगजन के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आरपीएससी सहायक मत्स्य विकास अधिकारी भर्ती के लिए आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष 
  • अधिकतम आयु 40 वर्ष
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार

आरपीएससी सहायक मत्स्य विकास अधिकारी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री और डिप्लोमा होना आवश्यक है। 
  • उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना से शैक्षिक योग्यता के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आरपीएससी सहायक मत्स्य विकास अधिकारी भर्ती लिए चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 
  • मेडिकल

इस परीक्षा में राजस्थान  सामान्य ज्ञान से 40 प्रश्न तथा संबंधित विषय से 110 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा तथा पेपर कुल 150 अंकों का होगा। इसमें एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग रखी गई है तथा पेपर हल करने के लिए 2:30 घंटे का समय दिया जाएगा।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  •  सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
  • फिर उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से और सही-सही भरनी होगी।
  • फिर आपको अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरने के बाद अंत में उसे सबमिट करना होगा।
  • अंत में आपको आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर उसे सुरक्षित रख लेना होगा।

Important Links

आवेदन पत्र भरने की तिथि: 11 सितंबर 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अक्टूबर 2024

आधिकारिक अधिसूचना: डाउनलोड करें 

ऑनलाइन आवेदन: यहां से देखें