स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

RPF Constable Result 2025: आरपीएफ कांस्टेबल का स्कोर कार्ड जारी

RPF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा CEN RPF-02/2024 का परिणाम 19 जून 2025 को जारी कर दिया गया है। CBT में शामिल हुए 42143 उम्मीदवार PET/PMT और दस्तावेज़ सत्या...

RPF Constable Result 2025: आरपीएफ कांस्टेबल का स्कोर कार्ड जारी

RPF Constable Result 2025: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा CEN RPF-02/2024 का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने 2 मार्च से 18 मार्च 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) दी थी, उनके लिए यह बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है।

CBT परीक्षा का परिणाम घोषित

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) ने CBT परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 42143 उम्मीदवारों को PET/PMT और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया है। इन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर क्रमबद्ध रूप से सूची में शामिल किए गए हैं।

अपना रिजल्ट ऐसे देखें

उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 20 जून 2025, शाम 5:00 बजे से RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करना होगा।

PET/PMT और DV की जानकारी

शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया यानी:

  • PET (शारीरिक दक्षता परीक्षण)
  • PMT (शारीरिक माप परीक्षण)
  • दस्तावेज़ सत्यापन (DV)

की तिथि और स्थान संबंधित वेबसाइट/ईमेल/SMS के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

How to Check RPF Constable Result 2025

  1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए “RPF Constable CBT Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पेज पर जाकर अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका व्यक्तिगत स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. आप चाहें तो इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी कर सकते हैं।

RPF Constable Result 2025 Important Links