स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

REET Level 2 Syllabus 2024: राजस्थान REET लेवल 2 का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी, यहां देखें

REET Level 2 Syllabus 2024: राजस्थान REET लेवल 2 का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी, यहां देखें

REET Level 2 Syllabus 2024: राजस्थान REET लेवल 2 का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी, यहां देखें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा राजस्थान रीट पात्रता परीक्षा जनवरी के दूसरे पखवाड़े में आयोजित की जाएगी जबकि इसके आवेदन पत्र अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह में मिलने शुरू हो सकते हैं। अब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रीट भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा, ऐसे में अभ्यर्थी रीट परीक्षा के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के आधार पर अपनी तैयारी जारी रख सकते हैं। राजस्थान रीट लेवल 2 सिलेबस और परीक्षा पैटर्न में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, इसलिए अभ्यर्थी पिछले सिलेबस के आधार पर ही तैयारी कर सकते हैं।

राजस्थान रीट लेवल 2 के सिलेबस में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसलिए रीट भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को पिछले सिलेबस के आधार पर ही अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।  परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इसका सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जानना भी आवश्यक है। इस बार रीट परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच विकल्प दिए जाएंगे। यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो उसे पांचवां विकल्प भरना होगा। इसके अलावा रीट में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। रीट परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी, लेकिन अभ्यर्थी को पांच विकल्पों में से एक विकल्प चुनना होगा। ऐसा नहीं करने पर निगेटिव मार्किंग होगी।

Rajasthan REET Level 2 Syllabus

  • रीट लेवल 2 में बाल विकास एवं शिक्षण विधियों से संबंधित 30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • भाषा प्रथम के 30 प्रश्न
  • भाषा द्वितीय के 30 प्रश्न
  • गणित एवं विज्ञान शिक्षकों के लिए गणित एवं विज्ञान विषय से संबंधित 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • सामाजिक अध्ययन शिक्षकों के लिए सामाजिक अध्ययन विषय से संबंधित 60 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • अन्य विषयों के शिक्षकों को इन दोनों में से एक चुनना होगा। इस प्रकार रीट लेवल 2 के पेपर में कुल 150 प्रश्न होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसके लिए अभ्यर्थी को 2:30 घंटे का समय मिलेगा।
  • रीट फॉर्म भरते समय आवेदक को भाषा एक एवं भाषा दो का चयन करना होगा तथा पेपर में उसके अनुसार प्रश्नों को हल करना होगा। रीट पेपर लेवल 2 में प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच विकल्प होंगे। अभ्यर्थियों को सभी प्रश्नों को हल करना अनिवार्य होगा। यदि अभ्यर्थी कोई प्रश्न हल नहीं करना चाहता है तो उसे पांचवां विकल्प चुनना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी कोई विकल्प नहीं चुनता है तो निगेटिव मार्किंग की जाएगी। यह इस बार का बड़ा बदलाव है। इसके अलावा परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। REET लेवल 2 का लेटेस्ट सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। फिलहाल अभ्यर्थी पिछले सिलेबस के आधार पर ही अपनी तैयारी जारी रख सकते हैं, क्योंकि इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होने जा रहा है।

रीट लेवल 2 का सिलेबस यहां से डाउनलोड करें