स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

REET Certificate 2025 जारी - यहां से डाउनलोड करें

REET Certificate 2025 राजस्थान बोर्ड द्वारा 27 जून को जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रीट प्रमाण पत्र आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in से डाउनलोड कर...

REET Certificate 2025 जारी - यहां से डाउनलोड करें

REET Certificate 2025 जारी - यहां से डाउनलोड करें

REET भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद 27 फरवरी को लेवल 1 और लेवल 2 की परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई थी। 28 फरवरी को लेवल 2 के शेष अभ्यर्थियों की परीक्षा हुई थी।

रीट परीक्षा की आंसर की 25 मार्च 2025 को जारी हुई और 31 मार्च तक आपत्तियां मांगी गईं। प्रति प्रश्न ₹300 शुल्क लिया गया। फिर 8 मई 2025 को फाइनल आंसर की और रिजल्ट दोनों जारी कर दिए गए।

अब 27 जून 2025 को REET Certificate 2025 भी जारी कर दिया गया है। इस सर्टिफिकेट के आधार पर अभ्यर्थी आगामी तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा (17 से 21 जनवरी 2026) में भाग ले सकेंगे।

REET Certificate 2025 Important Dates

कार्य तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि 16 दिसंबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025
एडमिट कार्ड जारी 20 फरवरी 2025
रीट परीक्षा तिथि 27 और 28 फरवरी 2025
आंसर की जारी 25 मार्च 2025
आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025
फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी 8 मई 2025 (3:15 PM)
रीट सर्टिफिकेट जारी 27 जून 2025

REET Certificate 2025 कैसे डाउनलोड करें?

रीट पात्रता परीक्षा का सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर "REET 2024 Certificate" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरें।
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका REET प्रमाण पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  6. इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

REET Certificate 2025 Important Links