स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

RCF Group D Recruitment 2025: रेल कोच फैक्ट्री में 10वीं पास ग्रुप डी के लिए भर्ती

RCF Group D Recruitment 2025: रेल कोच फैक्ट्री में 10वीं पास ग्रुप डी के लिए भर्ती

RCF Group D Recruitment 2025: रेल कोच फैक्ट्री में 10वीं पास ग्रुप डी के लिए भर्ती

रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 4 जनवरी 2025 से 3 फरवरी 2025 तक ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। यह भर्ती खेल कोटे के तहत आयोजित की जा रही है, इसलिए केवल खेल योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। रेल कोच फैक्ट्री भर्ती में ग्रुप डी हेल्पर खलासी गेटमैन और टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती की जाएगी।

रेल कोच फैक्ट्री ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, लेकिन ट्रायल परीक्षा में शामिल होने पर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। 
  • एससी, एसटी, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग और महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है, लेकिन ट्रायल परीक्षा में शामिल होने पर पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।

रेल कोच फैक्ट्री ग्रुप डी भर्ती के लिए आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष 
  • अधिकतम आयु 25 वर्ष

रेल कोच फैक्ट्री ग्रुप डी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास 
  • टेक्नीशियन के लिए दसवीं पास एवं आईटीआई 

रेल कोच फैक्ट्री ग्रुप डी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

  • शैक्षणिक योग्यता
  • स्पोर्ट्स ट्रायल 
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट
  • खेल प्रमाण पत्र
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 
  • मेडिकल 

रेल कोच फैक्ट्री ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
  • इसके लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक और सही-सही भरना होगा।
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटो प्रतियां फॉर्म के साथ संलग्न करनी होंगी
  • फिर आवेदन शुल्क की रसीद संलग्न करनी होगी, इसके बाद आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में दिए गए पते पर भेजना होगा

Important Links

आवेदन पत्र भरने की तिथि: 04 जनवरी 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 03 फरवरी 2025

आधिकारिक शॉर्ट अधिसूचना: डाउनलोड करें 

ऑनलाइन आवेदन: यहां से देखें