स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

RBSE 5th Class Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास का रिजल्ट आज 30 मई को दोपहर 12:30 बजे जारी

Rajasthan Board 5th Class Result has been declared on 30th May 2025 at 12:30 PM. Students can check their result by roll number on Shala Darpan portal...

RBSE 5th Class Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास का रिजल्ट आज 30 मई को दोपहर 12:30 बजे जारी

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा 2025 का आयोजन 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक राज्य के सभी जिलों में किया गया था। इस परीक्षा में करीब 13,30,190 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा का समय सुबह 8:00 से 10:30 तक निर्धारित था।

अब छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि RBSE 5th Class Result 2025 आज 30 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे जारी कर दिया जाएगा। परिणाम शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर द्वारा शाला दर्पण पोर्टल पर जारी किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम होगा जारी

परिणाम की घोषणा जयपुर में शिक्षा संकुल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर द्वारा की जाएगी। इस दौरान अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहेंगे।

RBSE 5th Class Result 2025 – Overview

विवरण जानकारी
संस्था का नाम शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान बीकानेर
कक्षा 5वीं कक्षा
शैक्षणिक वर्ष 2024–25
परीक्षा तिथि 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025
परीक्षा मोड ऑफलाइन
रिजल्ट तिथि 30 मई 2025 – दोपहर 12:30 बजे
कुल छात्र 13,30,190
आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
परिणाम मोड ऑनलाइन

RBSE 5th Class Result 2025 कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

  1. शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "RBSE 5th Class Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  4. "सबमिट" या "सर्च" बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।