स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

राजस्थान के स्कूलों में दीपावली पर 13 दिन की छुट्टियां, यहां देखें संपूर्ण जानकारी

Rajasthan ki 13 din ki School diwali Chhuti ki saari jankari yha se dekhe

राजस्थान के स्कूलों में दीपावली पर 13 दिन की छुट्टियां, यहां देखें संपूर्ण जानकारी

Rajasthan School Diwali Holidays 2023

दिवाली या दीपावली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल का दिवाली या दीपावली कार्तिक महीने के 15वें दिन अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर 2023 को और दीपावली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। फिर 13 नवंबर 2023 को गोवर्धन पूजा और 14 नवंबर 2023 को भाई दूज का त्यौहार मनाया जाएगा। शिविरा पंचांग के अनुसार इस बार दीपावली का अवकाश 7 नवंबर से 19 नवंबर 2023 तक रहेगा।

राजस्थान के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में दीपावली की छुट्टियां 7 नवंबर 2023 से पड़ रही है। दीपावली का अवकाश इस वर्ष 13 दिन का रखा गया है। राजस्थान स्कूल दीपावली हॉलीडे इस वर्ष 7 नवंबर से 19 नवंबर 2023 तक रहेगा। विद्यार्थियों को दीपावली के अवकाश की सूचना उनके विद्यालय में भी दी जाएगी। इसलिए विद्यार्थी अपने स्कूल में दी गई जानकारी को ही सही मानें। शिविरा पंचांग में दीपावली अवकाश को मध्यावधि अवकाश के रूप में दर्शाया गया है। दीपावली अवकाश या मध्यावधि अवकाश 7 नवंबर से 19 नवंबर 2023 तक रखा गया है।