स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

Rajasthan PTET Result 2025 घोषित, यहां से चेक करें नाम वाइज रिजल्ट

Rajasthan PTET Result 2025 घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर या नाम, माता के नाम और जन्म तिथि से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहां देखें पूरा प्...

Rajasthan PTET Result 2025 घोषित, यहां से चेक करें नाम वाइज रिजल्ट

Rajasthan PTET Result 2025 घोषित, ऐसे करें नाम और रोल नंबर से चेक

Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटीईटी 2025 का रिजल्ट 2 जुलाई 2025 को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा किया गया था। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर या नाम, माता के नाम और जन्म तिथि की सहायता से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Rajasthan PTET Result 2025 Overview

परीक्षा नाम Pre-Teacher Education Test (PTET) 2025
आयोजक संस्था वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा
कोर्स 2 वर्षीय B.Ed एवं 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स
परीक्षा तिथि 15 जून 2025 (11:00 AM – 2:00 PM)
एडमिट कार्ड 9 जून 2025
प्रोविजनल आंसर की 19 जून 2025
फाइनल आंसर की 24 जून 2025
रिजल्ट जारी तिथि 2 जुलाई 2025
ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2025.in

Rajasthan PTET Result 2025 ताज़ा खबर

राजस्थान पीटीईटी 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया क्रमशः 5 मार्च से 5 मई और 9 मई से 25 मई 2025 तक चली थी। परीक्षा 15 जून 2025 को संपन्न हुई थी। इसके बाद प्रोविजनल आंसर की 19 जून को जारी हुई और अंतिम उत्तर कुंजी 24 जून को जारी की गई। अब 2 जुलाई 2025 को आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

Rajasthan PTET Result 2025 कैसे चेक करें?

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

रोल नंबर से रिजल्ट कैसे चेक करें?

  1. सबसे पहले ptetvmoukota2025.in वेबसाइट खोलें।
  2. 2 Year B.Ed या 4 Year Integrated Course में से एक चुनें।
  3. “PTET Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  4. रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, PDF सेव कर लें।

नाम से रिजल्ट कैसे चेक करें?

  1. उसी वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाएं।
  2. 2 या 4 वर्षीय कोर्स में से चयन करें।
  3. “Name Wise Result” लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना नाम, माता का नाम और जन्म तिथि भरें।
  5. रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन होगा।

Rajasthan PTET Result 2025 – महत्वपूर्ण लिंक