स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

Rajasthan PTET Counselling Result 2025: चेक करें कॉलेज अलॉटमेंट स्टेटस

राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग रिजल्ट 2025 की फर्स्ट मेरिट लिस्ट 25 जुलाई को जारी कर दी गई है। जानें कैसे चेक करें अपना कॉलेज अलॉटमेंट लेटर और अगली प्रक्र...

Rajasthan PTET Counselling Result 2025: चेक करें कॉलेज अलॉटमेंट स्टेटस

राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जुलाई से 21 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। अब वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने 25 जुलाई 2025 को काउंसलिंग रिजल्ट यानी प्रथम मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी अब अपना कॉलेज अलॉटमेंट स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर चेक कर सकते हैं।

Rajasthan PTET Counselling Result 2025 Overview

विवरण जानकारी
आयोजक संस्था वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा
परीक्षा का नाम 2 वर्षीय और 4 वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा (PTET)
परीक्षा तिथि 15 जून 2025
रिजल्ट जारी 2 जुलाई 2025
काउंसलिंग आवेदन 4 जुलाई से 21 जुलाई 2025
काउंसलिंग रिजल्ट 25 जुलाई 2025
प्रवेश शुल्क जमा 25 जुलाई से 29 जुलाई 2025
कॉलेज में रिपोर्टिंग 25 जुलाई से 29 जुलाई 2025
आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in

Rajasthan PTET 2025 परीक्षा विवरण

राजस्थान पीटीईटी की 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड BA B.Ed/ B.Sc B.Ed कोर्स के लिए परीक्षा 15 जून 20252.41 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। कुल मिलाकर 1.54 लाख सीटें उपलब्ध हैं, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को कॉलेज में प्रवेश मिलने की संभावना है।

Rajasthan PTET Counselling 2025: जरूरी तारीखें

  • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुल्क: ₹5000 (4 जुलाई – 20 जुलाई 2025)
  • कॉलेज विकल्प भरने की तिथि: 17 जुलाई – 21 जुलाई 2025
  • प्रथम मेरिट लिस्ट जारी: 25 जुलाई 2025
  • प्रवेश शुल्क ₹22000 जमा करने की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2025
  • कॉलेज रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2025

Rajasthan PTET Counselling Result 2025 ऐसे करें चेक

  1. आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाएं।
  2. 2 वर्षीय या 4 वर्षीय कोर्स में से संबंधित विकल्प चुनें।
  3. “प्रिंट अलॉटमेंट लेटर” लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रोल नंबर, काउंसलिंग ID, जन्मतिथि और पेमेंट ऑप्शन चुनें।
  5. “Login” पर क्लिक करें और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें।
  6. इसमें आवंटित कॉलेज का नाम, पता और जरूरी दस्तावेज़ों की जानकारी देख सकते हैं।