स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

Rajasthan Patwari Recruitment 2025: राजस्थान पटवार भर्ती 3705 पदों पर संशोधित विज्ञप्ति

Rajasthan Patwari Recruitment 2025, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पटवारी सीधी भर्ती 2025 के लिए संशोधित अधिसूचना जारी की है। अब कुल 3705 पदों...

Rajasthan Patwari Recruitment 2025: राजस्थान पटवार भर्ती  3705 पदों पर संशोधित विज्ञप्ति

राजस्थान पटवारी भर्ती 2020 पदों के लिए अधिसूचना जारी। राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी 2025 से 23 मार्च 2025 तक किया जा सकता है। राजस्थान पटवारी भर्ती 2020 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 1733 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 287 पद रखे गए हैं। CET स्नातक स्तरीय परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पटवारी सीधी भर्ती 2025 के अंतर्गत संशोधित अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के अंतर्गत अब कुल 3705 पद निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती पूर्व में 2020 पदों के लिए घोषित की गई थी, जिसे अब संशोधित कर बढ़ाया गया है।

भर्ती का विवरण (Overview)

विवरण जानकारी
भर्ती का नाम राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती - 2025
विभाग राजस्व मंडल, राजस्थान
कुल पद 3705
योग्यता स्नातक + CET पास
चयन प्रक्रिया मेरिट व दस्तावेज़ सत्यापन
विज्ञप्ति प्रकार संशोधित
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

प्रक्रिया तिथि
पहले आवेदन शुरू 22 फरवरी 2025
पहले अंतिम तिथि 23 मार्च 2025
संशोधित आवेदन प्रारंभ 23 जून से 29 जून 2025
संशोधित आवेदन संपादन 30 जून – 06 जुलाई 2025
आवेदन वापसी (Withdraw) 07 – 09 जुलाई 2025
चयन सूची संभावित 17 अगस्त 2025

राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 है।
  • जबकि राजस्थान राज्य के ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी एसटी और सभी दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 है।
  • उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही एकमुश्त पंजीकरण शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष 
  • अधिकतम आयु 40 वर्ष 
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2026

राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष होना अनिवार्य है। इसके साथ ही राजस्थान CET स्नातक स्तरीय परीक्षा उत्तीर्ण होना भी आवश्यक है। आवेदक के पास RSCIT कंप्यूटर कोर्स या समकक्ष कोर्स होना चाहिए। अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा
  • राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 11 मई 2025 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा और एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग रखी गई है। परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना से परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
  • फिर उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से और सही-सही भरनी होगी।
  • फिर आपको अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरने के बाद अंत में उसे सबमिट करना होगा।
  • अंत में आपको आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर उसे सुरक्षित रख लेना होगा।