राजस्थान की भजनलाल सरकार ने कांग्रेस सरकार में बनाए गए 9 जिलों और 3 संभागों को खत्म कर दिया है. शनिवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया. अब राजस्थान में 41 जिले और 7 संभाग बचे हैं. राजस्थान के 41 जिलों का अनुमानित नया नक्शा नीचे उपलब्ध कराया गया है.
कैबिनेट सब कमेटी और पावर कमेटी की सिफारिश के बाद दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीमकाथाना, अनूपगढ़, गंगापुर सिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, सांचौर जिलों के साथ पाली, सीकर और बांसवाड़ा संभाग भी खत्म हो जाएंगे.
इसके अलावा सीईटी अंकों की वैधता 3 साल तक करने को भी मंजूरी दी गई है. अब सीईटी अंक 3 साल तक वैध रहेंगे.
आचार संहिता से पहले घोषित तीन जिलों मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी को भी रद्द करने का फैसला किया गया है.
हालांकि, फलौदी, बालोतरा, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन और सलूंबर को यथावत रखा गया है।
राज्य सरकार यहां प्रशासनिक ढांचा तैयार करने के लिए सभी आवश्यक वित्तीय संसाधन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इससे इन नए जिलों में रहने वाले आम लोगों को इन जिलों के गठन का वास्तविक लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि अब जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत का भी पुनर्गठन किया जाएगा। जयपुर ग्रामीण और दूदू जिला जयपुर जिले में ही रहेंगे, केकड़ी अजमेर में ही रहेंगे, शाहपुरा भीलवाड़ा में ही रहेंगे, गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर जिले में ही रहेंगे, जोधपुर ग्रामीण अब जोधपुर जिले में ही रहेंगे, अनूपगढ़ श्रीगंगानगर जिले में ही रहेंगे, सांचौर जालौर जिले में ही रहेंगे और नीमकाथाना सीकर जिले में ही रहेंगे।
ये जिले रहेंगे: बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, फलोदी और सलूंबर।
ये 9 जिले होंगे खत्म: अनूपगढ़, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, नीम का थाना, सांचौर और शाहपुरा।
बांसवाड़ा, पाली, सीकर ये 3 डिवीजन खत्म हो जाएंगे।
Rajasthan New Map 2025 Check
राजस्थान का नया नक्शा डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
महत्वपूर्ण लिंक
| संसाधन | लिंक |
|---|---|
| Student Tools | Resize Photo & Signature (20KB-50KB Free Tool) |