Rajasthan Assembly Election Program 2023
राजस्थान विधानसभा चुनाव की अधिसूचना और नामांकन की शुरुआत 30 अक्टूबर 2023 सोमवार को होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2023 रखी गई है। नामांकन पत्रों के स्क्रुटनी 7 नवंबर 2023 को और नाम वापसी की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2023 रखी गई है। इसके बाद राजस्थान में मतदान 23 नवंबर 2023 गुरुवार को होगा और फिर मतगणना 3 दिसंबर 2023 रविवार के दिन की जाएगी।
राजस्थान में पहली बार बुजुर्ग और दिव्यांग घर से वोट डाल सकेंगे
चुनाव आयोग राजस्थान में पहली बार सीनियर सिटीजन वोटर को घर से वोट डालने की सुविधा भी देगा। यह सुविधा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के लोगों को भी विधानसभा चुनाव में दी जाएगी।
राजस्थान में जातिगत सर्वे में पूछे जाएंगे 24 सवाल: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में जातिगत सर्वे की घोषणा कर दी है। सियासी गलियारों में इसे गहलोत के मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है।
महत्वपूर्ण लिंक
| संसाधन | लिंक |
|---|---|
| Student Tools | Resize Photo & Signature (20KB-50KB Free Tool) |