स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

Rajasthan Driver Admit Card 2025 जारी, 23 नवंबर को परीक्षा | Download Link

Rajasthan Driver Admit Card 2025: राजस्थान वाहन चालक 2756 पदों की परीक्षा 23 नवंबर 2025 को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड 19 नवंबर से डाउनलोड करें। पूरी जान...

Rajasthan Driver Admit Card 2025 जारी, 23 नवंबर को परीक्षा | Download Link

Rajasthan Driver Admit Card 2025: परीक्षा 23 नवंबर को, एडमिट कार्ड 19 नवंबर से डाउनलोड करें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान वाहन चालक भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी कर दिया है। राजस्थान ड्राइवर परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर 2025 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 नवंबर 2025 को जारी कर दिए जाएंगे।

अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Driver Admit Card 2025 Overview

Recruitment Organization: Rajasthan Staff Selection Board (RSSB)

Post Name: Vehicle Driver

Advt No.: 20/2024

Vacancies: 2756 Posts

Salary/Pay Scale: Pay Matrix Level L-5

Job Location: Rajasthan

Category: RSSB Driver Admit Card 2025

Application Dates: 27 February to 28 March 2025

Exam Mode: Offline (OMR Based)

Exam Date: 23 November 2025 (11:00 AM to 1:00 PM)

Admit Card Release Date: 19 November 2025

Official Website: rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Driver Admit Card 2025 Latest News

राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2756 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें 2602 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा 154 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए रखे गए हैं। इस भर्ती के लिए 1.50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार राजस्थान ड्राइवर परीक्षा 23 नवंबर 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 नवंबर 2025 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी एसएसओ आईडी या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Driver Admit Card 2025 Release

एडमिट कार्ड 19 नवंबर 2025 को जारी होंगे। अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले पहुंच जाएं। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र, आधार कार्ड, पारदर्शी बॉलपेन और एक पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना अनिवार्य है।

RSSB Driver Exam Pattern 2025

कुल प्रश्न: 120

कुल अंक: 200

समय: 2 घंटे

नेगेटिव मार्किंग: 1/3

पेपर स्तर: 10वीं कक्षा

विषयवार प्रश्न संख्या:

• सामान्य हिंदी: 20 प्रश्न

• सामान्य अंग्रेजी: 15 प्रश्न

• सामान्य ज्ञान: 70 प्रश्न

– भूगोल: 20

– इतिहास, कला एवं संस्कृति (राजस्थान): 20

– भारतीय संविधान एवं राजस्थान प्रशासन: 10

– सामान्य विज्ञान: 5

– समसामयिक घटनाएं (भारत 5, राजस्थान 5): 10

– बेसिक कंप्यूटर: 5

• सामान्य गणित: 15 प्रश्न

How to Download Rajasthan Driver Admit Card 2025

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।

3. Rajasthan Driver Admit Card 2025 लिंक चुनें।

4. अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज करें।

5. Get Admit Card पर क्लिक करें।

6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

अभ्यर्थी SSO पोर्टल से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Driver Admit Card 2025 Important Links