राजस्थान CET 12वीं लेवल परीक्षा 22 अक्टूबर, 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। और इसकी संभावित उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र यहाँ उपलब्ध कराए गए हैं। अभ्यर्थी विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा जारी राजस्थान CET 12वीं लेवल परीक्षा की उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
इसके लिए 2 सितंबर से 1 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए गए थे, फिर इसके बाद 22 अक्टूबर, 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा आयोजित की गई। राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा के प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी यहां उपलब्ध करा दी गई है।
इस बार राजस्थान राज्य 12वीं लेवल परीक्षा के लिए 1863082 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसके चलते यह परीक्षा कुल 6 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में अधिकतर अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले आवंटित किए गए। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी गई। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही अभ्यर्थी इसकी आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि राजस्थान CET 12वीं लेवल परीक्षा की आधिकारिक आंसर की कुछ दिनों बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। फिलहाल हम विभिन्न कोचिंग संस्थानों और विषय विशेषज्ञों द्वारा जारी की गई आंसर की उपलब्ध करा रहे हैं।
राजस्थान CET 12वीं लेवल उत्तर कुंजी जांचने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- इसके बाद आपको लेटेस्ट न्यूज़ के ऑप्शन पर जाना होगा
- इसके बाद आपको राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करना होगा
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर उत्तर कुंजी पीडीएफ खुल जाएगी। अब अभ्यर्थी को अपने पेपर कोड के अनुसार उत्तर कुंजी का मिलान करना होगा
- राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया जाएगा।
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन 22 अक्टूबर प्रथम पारी का पेपर और आंसर की
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट 22 अक्टूबर दूसरी पारी का पेपर और आंसर की
महत्वपूर्ण लिंक
| संसाधन | लिंक |
|---|---|
| Student Tools | Resize Photo & Signature (20KB-50KB Free Tool) |