राजस्थान में आंगनवाड़ी भर्ती। इसके लिए 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान की इस आंगनवाड़ी में साथिन, कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए महिला अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि जिलेवार रखी गई है।
सहायक निदेशक महिला अधिकारिता कार्यालय ने साथिन के पद पर भर्ती निकाली है, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय ने कार्यकर्ता व सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।
श्रीगंगानगर जिले में साथिन भर्ती के लिए 10वीं पास महिलाएं 28 दिसंबर शाम 6:00 बजे तक आवेदन कर सकती हैं, जबकि श्रीगंगानगर जिले में कार्यकर्ता व सहायिका पद के लिए 12वीं पास महिलाएं 20 दिसंबर शाम 5:00 बजे तक आवेदन भर सकती हैं। इसी प्रकार राजसमंद जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद के लिए 12वीं पास महिलाएं 16 दिसंबर शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन शुल्क
इस के लिए कोई शुल्क नहीं है
आयु सीमा
- साथिन पद के लिए महिलाओं की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है।
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है।
- इसमें आरक्षित वर्ग, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता
- साथिन के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है।
आवेदन करने की प्रक्रिया
- राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए महिलाओं को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा
- महिला अभ्यर्थी जिस ग्राम पंचायत के लिए आवेदन कर रही है, वहां की स्थानीय निवासी होनी चाहिए
- अभ्यर्थी कार्यालय से निशुल्क आवेदन पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं
- इसके बाद आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारियां सही-सही भरनी होंगी
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को स्व-सत्यापित करके संलग्न करना होगा।
- इसके बाद आवेदन पत्र को नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर जमा करना होगा।
Important Links
श्रीगंगानगर जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 दिसंबर को शाम 6:00 बजे तक नोटिफिकेशन यहां से देखें।
डूंगरपुर जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर को शाम 6:00 बजे तक नोटिफिकेशन यहां से देखें।
राजसमंद जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2025 को शाम 4:00 बजे तक नोटिफिकेशन यहां देखें।
बारां जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी को शाम 4:00 बजे तक नोटिफिकेशन यहां से देखें।
भरतपुर जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 जनवरी को शाम 5:00 बजे तक नोटिफिकेशन यहां से चेक करें।
महत्वपूर्ण लिंक
| संसाधन | लिंक |
|---|---|
| Student Tools | Resize Photo & Signature (20KB-50KB Free Tool) |