स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

Rajasthan 4th Grade Recruitment: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan 4th Grade Recruitment: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती नोटिफिकेशन जारी ,

Rajasthan 4th Grade Recruitment: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 53749 के लिए अधिसूचना जारी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च 2025 से 19 अप्रैल 2025 तक किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च 2025 से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2025 जारी की गई है।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए 53749 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती में प्रशासनिक सुधार विभाग के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों एवं अधीनस्थ कार्यालयों के लिए 53121 पद, आरपीएससी अजमेर के लिए 34 पद तथा शासन सचिवालय के लिए 594 पद रखे गए हैं।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹600 है
  • ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, एमबीसी और सभी दिव्यांगजनों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 है

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष 
  • अधिकतम आयु 40 वर्ष
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती लिए चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 
  • मेडिकल
  • लिखित परीक्षा 18 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  •  सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
  • फिर उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से और सही-सही भरनी होगी।
  • फिर आपको अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरने के बाद अंत में उसे सबमिट करना होगा।
  • अंत में आपको आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर उसे सुरक्षित रख लेना होगा।

Important Links

आवेदन फॉर्म शुरू: 21 मार्च 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 19 अप्रैल 2025

ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें

ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें