स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

Railway MTS Recruitment 2025: रेलवे मल्टी टास्किंग स्टाफ के 642 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

Railway MTS Recruitment 2025: रेलवे मल्टी टास्किंग स्टाफ के 642 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, DFCCIL (Ministry of Railways) Recruitment-2025 Tot...

Railway MTS Recruitment 2025: रेलवे मल्टी टास्किंग स्टाफ के 642 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

डीएफसीसीआईएल (रेल मंत्रालय) भर्ती-2025 जूनियर मैनेजर, एग्जीक्यूटिव और एमटीएस के कुल 642 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 जनवरी 2025 से 16 फरवरी 2025 तक किया जा सकता है।

  • जूनियर मैनेजर के 3 पद
  • एग्जीक्यूटिव सिविल के 36 पद
  • एग्जीक्यूटिव इलेक्ट्रिकल के 64 पद
  • एग्जीक्यूटिव सिग्नल और टेलीकम्युनिकेशन के 75 पद
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ के 464 पद

रेलवे एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को कार्यकारी और जूनियर मैनेजर पदों के लिए 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
  • यह आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा।

रेलवे एमटीएस भर्ती के लिए आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष 
  • अधिकतम आयु 33 वर्ष

रेलवे एमटीएस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता 10वीं पास और आईटीआई या समकक्ष है जबकि अन्य पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

रेलवे एमटीएस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 
  • मेडिकल

रेलवे एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
  • फिर उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से और सही-सही भरनी होगी।
  • फिर आपको अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरने के बाद अंत में उसे सबमिट करना होगा।
  • अंत में आपको आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर उसे सुरक्षित रख लेना होगा।

Important Links

आवेदन पत्र भरने की तिथि: 18 जनवरी 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2025

आधिकारिक अधिसूचना: डाउनलोड करें 

ऑनलाइन आवेदन: यहां से देखें