जयपुर. छूट देकर बकाया वसूलने की जयपुर डिस्कॉम की प्लानिंग काम कर गई। बिजली बिल जमा नहीं कराने के कारण कनेक्शन कटे उपभोक्ताओं को ब्याज व पेनल्टी में करीब 31 करोड़ की छूट देकर 130 करोड़ रुपए से ज्यादा वसूले। इनमें 61,606 विद्युत उपभोक्ता हैं। एमनेस्टी योजना के तहत मूल बकाया राशि जमा कराने पर उपभोक्ताओं को ब्याज व पेनल्टी माफ की जा रही है। हालांकि, इससे वे उपभोक्ता चिंतन कर रहे हैं, जो समय पर ईमानदारी से बिल जमा कराते रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को किसी तरह का इन्सेंटिव नहीं है। बिल जमा नहीं कराने वाले जिन उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन कट गया है, अब उनके परिसरों की जांच होगी।
महत्वपूर्ण लिंक
| संसाधन | लिंक |
|---|---|
| Student Tools | Resize Photo & Signature (20KB-50KB Free Tool) |