स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

यात्रीभार घटा, 14 ट्रेनें रद्द

North Western Railway has canceled the operation of 14 trains due to decrease in passenger load.

यात्रीभार घटा, 14 ट्रेनें रद्द

जयपुर. उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रीभार घटने के कारण 14 ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ओखा-दिल्ली सराय साप्ताहिक एक्सप्रेस 18 जुलाई से 29 अगस्त तक, दिल्ली सराय-ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 जुलाई से 30 अगस्त, अहमदाबाद-दरभंगा साप्ताहिक ट्रेन 17 जुलाई से 28 अगस्त तक रद्द रहेगी।

दरभंगा-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 जुलाई से 30 अगस्त, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक 19 जुलाई से 27 अगस्त, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस 20 जुलाई से 28 अगस्त, वलसाड-भिवानी साप्ताहिक ट्रेन 20 जुलाई से 28 अगस्त, भिवानी-वलसाड साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 जुलाई से 29 सितंबर, वलसाड-उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 17 जुलाई से 31 अगस्त तक रद्द रहेगी। उदयपुर-वलसाड साप्ताहिक ट्रेन 18 जुलाई से 1 अगस्त, उधना-हिसार साप्ताहिक ट्रेन 19 जुलाई से 26 जुलाई, हिसार-उधना साप्ताहिक ट्रेन 20 से 27 जुलाई, उधना-भगत की कोठी साप्ताहिक ट्रेन 15 जुलाई से 26 अगस्त व भगत की कोठी-उधना साप्ताहिक ट्रेन 16 जुलाई से 27 अगस्त तक रद्द रहेगी।