स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

मतदाता सूची में नाम नहीं तो आखिरी मौका, 27 तक जुड़वा सकते नाम

matdata suchi new update jaldi hi judwaye matdata suchi me apna name...

मतदाता सूची में नाम नहीं तो आखिरी मौका, 27 तक जुड़वा सकते नाम

जयपुर. विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय तैयारियों में जुटा है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार अक्टूबर को हो चुका है, लेकिन फिर भी मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रहे पात्र मतदाता अब भी 27 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि विधानसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, मतदाता सूची में शामिल होने के लिए वंचित पात्र मतदाता 27 अक्टूबर तक निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या मतदाता सेवा पोर्टल पर जाकर फॉर्म 6 के तहत अपने आवेदन कर सकते हैं। सत्ताईस अक्टूबर के बाद नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रवासी भारतीय फॉर्म 6A के तहत आवेदन कर मतदाता सूची में शामिल होकर लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान दे सकते हैं। आगामी सात दिन में मतदाता पहचान पत्र बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं, मतदाता आयोग की वेबसाइट से ई-ईपिक डाउनलोड कर सकते हैं।