स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

मतदाता सूची में नाम संशोधन: श्री प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व में घर-घर सर्वे

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने घोषणा की है कि 25 मई से 23 जून 2023 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन करने के लिए क्षेत्र के...

मतदाता सूची में नाम संशोधन: श्री प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व में घर-घर सर्वे

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने घोषणा की है कि 25 मई से 23 जून 2023 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन करने के लिए क्षेत्र के बीएलओ घर-घर सर्वे करेंगे और सभी पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाना सुनिश्चित करेंगे।

श्री गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप 2 अगस्त 2023 को प्रकाशित किया जाएगा। दावे और आपत्तियां 2 अगस्त से 31 अगस्त तक प्राप्त की जाएंगी। मतदान केंद्रों पर 12 और 13 अगस्त, और 26 और 27 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 22 सितंबर 2023 तक किया जाएगा।