जयपुर. जेडीए सड़कों के नाम पर कैसे लीपापोती कर रहा है यह देखना है तो अजमेर रोड, पुरानी चुंगी स्थित मोदी नगर चले आइए। रात में मनमानी की सड़क बिछा दी गई। इस दौरान ठेकेदार ने मिट्टी को भी नहीं हटाया और न ही जिम्मेदार अधिकारियों ने उसे हटाने को कहा। सुबह लोगों ने मिट्टी के ऊपर बिछी सड़क को हाथों से ही उठा लिया। सड़क निर्माण में हुई लापरवाही की कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है और इस नाकामी का ठीकरा अब जेडीए के अधिकारी क्षेत्रीय विधायक और लोगों पर ही फोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
| संसाधन | लिंक |
|---|---|
| Student Tools | Resize Photo & Signature (20KB-50KB Free Tool) |