स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

Indian Navy Apprentice Recruitment 10th Pass: भारतीय नौसेना में 275 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

Indian Navy Apprentice Recruitment 10th Pass: भारतीय नौसेना में 275 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

Indian Navy Apprentice Recruitment 10th Pass: भारतीय नौसेना में 275 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

भारतीय नौसेना ने 275 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 29 नवंबर 2024 से 2 जनवरी 2024 तक किया जा सकता है।

भारतीय नौसेना ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। जिसमें मैकेनिक डीजल, मशीनिस्ट, मैकेनिक, फाउंड्रीमैन, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, शीट मेटल वर्कर, पेंटर, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्राम असिस्टेंट आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में 10वीं और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिन्हें नेवल डॉकयार्ड अप्रेंटिस स्कूल विशाखापत्तनम में 1 वर्ष की अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग बैच 2025-26 में प्रशिक्षित किया जाएगा। भारतीय नौसेना अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 नवंबर से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 जनवरी रखी गई है।

इंडियन नेवी अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

  • कोई आवेदन शुल्क नहीं है

इंडियन नेवी अपरेंटिस भर्ती के लिए आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 14 वर्ष
  • खतरनाक व्यापार नौकरियों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है
  • अर्थात 2 मई 2011 को या उससे पहले जन्मे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन नेवी अपरेंटिस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण
  • न्यूनतम 65% अंकों के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण

इंडियन नेवी अपरेंटिस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में सबसे पहले 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसमें 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों का वेटेज 70:30 होगा। इसके बाद प्रत्येक ट्रेड और कैटेगरी में मौजूद रिक्तियों की तुलना में 5 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। लिखित परीक्षा में गणित के 30 प्रश्न, सामान्य विज्ञान के 30 प्रश्न और सामान्य ज्ञान के 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस पेपर के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। इसके बाद साक्षात्कार के लिए दोगुने अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

इंडियन नेवी अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक अधिसूचना देखनी होगी। 
  • इसके लिए आपको ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा। 
  • उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारियां सही-सही भरनी होंगी। इसके बाद जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। 
  • इसके बाद आवेदन पत्र को अंत में सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

Important Links

आवेदन पत्र प्रारंभ: 29 नवंबर 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 2 जनवरी 2025

आधिकारिक अधिसूचना: डाउनलोड करें

ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें