स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

Indian Coast Guard Assistant Commandant Recruitment: इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट के 140 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Indian Coast Guard Assistant Commandant Recruitment: इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट के 140 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Indian Coast Guard Assistant Commandant Recruitment: इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट के 140 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट के 140 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी। इसके लिए 5 दिसंबर 2024 से 24 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जिसमें 110 पद जनरल ड्यूटी जीडी और 30 पद टेक्निकल इंजीनियरिंग के लिए रखे गए हैं। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट के लिए आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹300 है।
  • एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन निःशुल्क है। 
  • अभ्यर्थी डेबिट या क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट के लिए आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु 25 वर्ष
  • आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 2000 से 30 जून 2004 के बीच होना चाहिए

इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • जनरल ड्यूटी जीडी पद के लिए, उम्मीदवार को गणित और भौतिकी विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए।
  • जबकि तकनीकी शाखा के लिए, उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।

इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट के लिए चयन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन एक्जाम
  • साक्षात्कार एवं ग्रुप डिस्कशन
  • मेडिकल 
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  •  सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
  • फिर उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से और सही-सही भरनी होगी।
  • फिर आपको अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरने के बाद अंत में उसे सबमिट करना होगा।
  • अंत में आपको आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर उसे सुरक्षित रख लेना होगा।

Important Links

आवेदन पत्र भरने की तिथि: 05 दिसंबर 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 24 दिसंबर 2024

आधिकारिक अधिसूचना: डाउनलोड करें 

ऑनलाइन आवेदन: यहां से देखें