स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

Indian Army Agniveer Recruitment 2025: भारतीय सेना अग्निवीर में भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

Indian Army Agniveer Recruitment 2025: भारतीय सेना अग्निवीर में भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

Indian Army Agniveer Recruitment 2025: भारतीय सेना अग्निवीर में भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

भारतीय सेना ने 25000 पदों पर अग्निवीर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें जीडी, ट्रेड्समैन, टेक्निकल, क्लर्क और स्टोर कीपर के पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए 12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

यह भर्ती साल में एक बार आयोजित की जाती है जिसमें सभी भारतीय नागरिक आवेदन पत्र भर सकते हैं. अगर कोई भी उम्मीदवार भारतीय सेना में शामिल होना चाहता है तो उसके लिए यह बेहतरीन मौका है. इसमें उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाता है और फिर मेडिकल जांच होती है. इसमें हर राज्य के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया जाता है.

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

  • सामान्य श्रेणी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये
  • एससी, एसटी और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये
  • उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष 
  • अधिकतम आयु 21 वर्ष 
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी 

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 

विभिन्न पदों पर भर्ती: योग्यता एवं आवश्यक विवरण

  • जनरल ड्यूटी: इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 10वीं पास होना चाहिए।
  • क्लर्क: क्लर्क के पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 12वीं पास (कम से कम 60% अंकों के साथ) होना चाहिए।
  • ट्रेड्समैन (8वीं पास): कम से कम 8वीं कक्षा पास करने वाले उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • ट्रेड्समैन (10वीं पास): ट्रेड्समैन के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है।
  • स्टोर कीपर: स्टोर कीपर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं पास (60% अंकों के साथ) होना चाहिए।
  • तकनीकी: इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं पास (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित - पीसीएम विषयों के साथ) होना चाहिए।

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक परीक्षण
  • क्लर्क पद के लिए चयन टाइपिंग टेस्ट, अनुकूलन क्षमता परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
  • फिर उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से और सही-सही भरनी होगी।
  • फिर आपको अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरने के बाद अंत में उसे सबमिट करना होगा।
  • अंत में आपको आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर उसे सुरक्षित रख लेना होगा।

Important Links

आवेदन फॉर्म शुरू: 12 मार्च 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 2025

ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें

ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें