स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

India Post Driver Recruitment: भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास ड्राइवरों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

India Post Driver Recruitment: भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास ड्राइवरों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

India Post Driver Recruitment: भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास ड्राइवरों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 14 दिसंबर 2024 से 12 जनवरी 2025 तक किए जा सकेंगे। यह भर्ती 18 पदों के लिए की जाएगी।

आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है जिसका भुगतान पोस्टल ऑर्डर के माध्यम से करना होगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ड्राइविंग टेस्ट के लिए ₹400 का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को ड्राइविंग टेस्ट शुल्क से छूट दी गई है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष 
  • अधिकतम आयु 27 वर्ष 
  • आयु की गणना 12 जनवरी 2025 

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए
  • हल्के और भारी मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस
  • न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव और मोटर तंत्र का सामान्य ज्ञान होना चाहिए।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक अधिसूचना देखनी होगी। 
  • इसके लिए आपको ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा। 
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  •  इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को सही-सही भरना होगा। अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को सेल्फ अटेस्ट करके आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर दें। 
  • इसके बाद इन्हें एक लिफाफे में डालकर अधिसूचना में दिए गए पते पर भेज दें।

Important Links

आवेदन पत्र भरने की तिथि: 14 दिसंबर 2024

आवेदन की अंतिम तिथि:  12 जनवरी 2025

आधिकारिक अधिसूचना: डाउनलोड करें

ऑफलाइन आवेदन: यहां से करें