IBPS परीक्षा कैलेंडर 2025 जारी। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।
इसके अनुसार, IBPS RRB ऑफिसर स्केल फर्स्ट के लिए प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई, 2 अगस्त और 3 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी और मुख्य परीक्षा 13 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी जबकि ऑफिसर स्केल सेकंड और थर्ड के लिए परीक्षा भी 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए परीक्षा 30 अगस्त, 6 सितंबर और 7 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसके बाद मुख्य परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर या मैनेजमेंट ट्रेनी के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्टूबर, 5 अक्टूबर और 11 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसके बाद मुख्य परीक्षा 29 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 22 नवंबर और 23 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसके बाद मुख्य परीक्षा 4 जनवरी 2026 को होगी।
आईबीपीएस कस्टमर सर्विस एसोसिएट पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर, 7 दिसंबर, 13 दिसंबर और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसके बाद मुख्य परीक्षा 1 फरवरी 2026 को होगी।
IBPS परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- IBPS परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- IBPS परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- इसके बाद होम पेज पर रीसेंट अपडेट ऑप्शन में Exam Calendar 2025 के लिंक पर क्लिक करें
- जिससे आपकी स्क्रीन पर परीक्षा कैलेंडर की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी
- अब अभ्यर्थी को अपनी परीक्षा के अनुसार परीक्षा तिथि चेक करनी होगी
- आप इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित भी रख सकते हैं।
IBPS Exam Calendar 2025
IBPS परीक्षा कैलेंडर 2025 यहाँ से डाउनलोड करें
महत्वपूर्ण लिंक
| संसाधन | लिंक |
|---|---|
| Student Tools | Resize Photo & Signature (20KB-50KB Free Tool) |