स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

त्योहारी सीजन: सुरक्षा के लिए 200 महिला कांस्टेबल तैनात

त्योहारी सीजन में सुरक्षा की पूरी तैयारी

त्योहारी सीजन: सुरक्षा के लिए 200 महिला कांस्टेबल तैनात

जयपुर :  त्योहारी सीजन में बाजारों में महिलाओं की भीड़ देखते हुए मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए 200 महिला कांस्टेबल तैनात की गई हैं।

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने इस संबंध में निर्देश जारी किए। यह महिला पुलिसकर्मी सादा वर्दी में तैनात रहेंगी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि त्योहारी सीजन में सुबह 10 बजे से देर रात तक भीड़भाड़ और सार्वजनिक स्थानों पर निर्भया की 91 टीम तैनात रहेंगी।