देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के लिए फॉर्म मिलने शुरू हो गए हैं। इसके लिए आप 20 सितंबर 2024 से 20 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के लिए छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल के जरिए आवेदन करना होगा। देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना राजस्थान में पिछड़े वर्गों में सर्वाधिक पिछड़ी जाति गुर्जर सहित पांच जातियों की छात्राओं के लिए है
देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना आवेदन शुल्क
- इस योजना के लिए आवेदन निःशुल्क है
देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के लिए पात्रता
इस योजना का लाभ विशेष पिछड़ा वर्ग से लेकर अत्यंत पिछड़ा वर्ग तक की उन छात्राओं को ही मिलेगा जो राजस्थान की मूल निवासी हैं और कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश लेकर नियमित पढ़ाई कर रही हैं। इस योजना का लाभ अविवाहित, विवाहित, विधवा और परित्यक्ता छात्राओं को मिलेगा। इस योजना के तहत स्कूटी या प्रोत्साहन राशि नहीं दी जाएगी। 12वीं और नियमित स्नातक प्रथम वर्ष या स्नातक अंतिम वर्ष और नियमित स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के बीच अंतराल होने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के लाभ
राजस्थान मूल की विशेष पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की उन छात्राओं को 1500 स्कूटी निःशुल्क दी जाएंगी। जिन्होंने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अथवा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की है तथा राजस्थान में स्थित किसी महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में अध्ययनरत हैं। नियमित अध्ययनरत छात्राओं को 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर स्कूटी वितरित की जाएंगी। शेष छात्राओं के आवेदन प्रोत्साहन राशि के लिए स्वीकार किए जाएंगे तथा नियमानुसार प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की जाएगी। वितरण के समय एक बार दो लीटर पेट्रोल तथा एक हेलमेट दिया जाएगा।
देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना आवेदन प्रक्रिया
- इस योजना के लिए छात्र को आधिकारिक वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- इसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- एसएसओ पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद स्कॉलरशिप ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जिसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को सही-सही भरना होगा।
- फिर सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारियां भरने के बाद उसे अंतिम रूप से सबमिट करना होगा और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा।
Important Links
आवेदन पत्र भरने की तिथि: 20 सितंबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2024
आधिकारिक अधिसूचना: डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन: यहां से देखें
महत्वपूर्ण लिंक
| संसाधन | लिंक |
|---|---|
| Student Tools | Resize Photo & Signature (20KB-50KB Free Tool) |