स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

CISF Constable Driver Recruitment 2025: CISF में 10वीं पास कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती

CISF Constable Driver Recruitment 2025: CISF में 10वीं पास कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती

CISF Constable Driver Recruitment 2025: CISF में 10वीं पास कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती

CISF ने कांस्टेबल ड्राइवर के 1124 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 फरवरी 2025 से 4 मार्च 2025 तक किया जा सकता है.

इस भर्ती में कांस्टेबल ड्राइवर के 1124 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र भरना होगा जिसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन पत्र भर सकते हैं। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 3 और पे मैट्रिक्स के अनुसार 21700 रुपये से 69100 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।

सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ₹100 
  • एससी, एसटी और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क निशुल्क 
  • इसमें अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 27 वर्ष

सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास लाइट और हैवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस और न्यूनतम तीन साल का अनुभव भी होना चाहिए।

सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

  • फिजिकल टेस्ट
  • ट्रेड टेस्ट
  • लिखित परीक्षा
  • मेडिकल परीक्षा 
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  •  सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
  • फिर उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से और सही-सही भरनी होगी।
  • फिर आपको अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरने के बाद अंत में उसे सबमिट करना होगा।
  • अंत में आपको आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर उसे सुरक्षित रख लेना होगा।

Important Links

आवेदन फॉर्म शुरू: 03 फरवरी 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 04 मार्च 2025

ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें

ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें