स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

Birth Certificate Kaise Banaye

Ghar bethe banana Shikhe Birth Certificate Kaise Banaye Birthday Certificate.

Birth Certificate Kaise Banaye

Birth Certificate Kaise Banaye

बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। आप बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनवा सकते हैं। बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र सबसे पहले आधार कार्ड बनवाने और स्कूल में एडमिशन करवाने में ही मांग लिया जाता है। इसके बाद भी काफी कार्यों के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से उपलब्ध करवाई गई है। हम आपको बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनाने की प्रक्रिया बता रहे हैं।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • बच्चों की अस्पताल से डिस्चार्ज बुक
  • माता और पिता का आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • राशन कार्ड या वोटर कार्ड या मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • आवेदन फॉर्म और शपथ पत्र।

How to Apply Birth Certificate Online in Rajasthan

  • सबसे पहले राजस्थान सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट pehchan.raj.nic.in पर जाना है।
  • इसके बाद होम स्क्रीन पर “आमजन – आवेदन प्रपत्र भरे” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको जन्म प्रमाण पत्र ऑप्शन में ‘नए आवेदन’ को सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद बच्चे का नाम, जन्मतिथि, जन्म स्थान, माता-पिता की जानकारी, हॉस्पिटल का नाम, जन आधार नंबर सहित सभी जानकारी भरनी है।
  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर देना है जिससे आपको रिफरेंस नंबर प्राप्त हो जाएगा।
  • इसके बाद आवेदन फार्म को डाउनलोड कर लेना है। इसके साथ सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को अटैच करना है।
  • इसके बाद 15 दिनों के अंदर इसे संबंधित रजिस्ट्रार (नगर पालिका/ ग्राम पंचायत) में जमा करवाना है।
  • इसके बाद लगभग एक सप्ताह के अंदर बर्थ सर्टिफिकेट बन जाएगा।

Birth Certificate Kaise Banaye Important Links