स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

Assam Rifles Recruitment 2025: असम राइफल्स ने टेक्नीशियन और ट्रेड्समैन के पदों पर 10वीं पास के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की

Assam Rifles Recruitment 2025: असम राइफल्स ने टेक्नीशियन और ट्रेड्समैन के पदों पर 10वीं पास के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की

Assam Rifles Recruitment 2025: असम राइफल्स ने टेक्नीशियन और ट्रेड्समैन के पदों पर 10वीं पास के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की

असम राइफल्स की यह भर्ती टेक्निकल और ट्रेड्समैन के 215 पदों के लिए जारी की गई है। जिसके लिए रैली का आयोजन अप्रैल के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है। इसमें ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी 2025 से 22 मार्च 2025 तक किया जा सकेगा।

असम राइफल्स ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के 215 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इसमें धार्मिक शिक्षक के तीन पद, रेडियो मैकेनिक के 17 पद, लाइनमैन फील्ड के 8 पद, इंजीनियर उपकरण मैकेनिक के 4 पद, इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक व्हीकल के 17 पद, रिकवरी व्हीकल मैकेनिक के 2 पद हैं। इसके अलावा अपहोल्स्टर के 8 पद, व्हीकल मैकेनिक फिटर के 20 पद, ड्राफ्ट्समैन के 10 पद, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल के 17 पद, प्लंबर के 13 पद, ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन का 1 पद, फार्मासिस्ट के 8 पद, एक्स-रे असिस्टेंट के 10 पद, वेटनरी फील्ड असिस्टेंट के 7 पद और सफाई कर्मचारी के 70 पद रखे गए हैं।

असम राइफल्स भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

  • इस भर्ती में ग्रुप बी के लिए आवेदन शुल्क 200 है। ग्रुप सी के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक और सभी महिलाओं के लिए आवेदन निःशुल्क है।

असम राइफल्स भर्ती के लिए आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष 
  • अधिकतम आयु 30 वर्ष 
  • आयु की गणना 01 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी

असम राइफल्स भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।

असम राइफल्स भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

  • फिजिकल परीक्षा
  • ट्रेड टेस्ट
  • लिखित परीक्षा
  • मेडिकल परीक्षा 
  • दस्तावेज सत्यापन 

असम राइफल्स भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  •  सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
  • फिर उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से और सही-सही भरनी होगी।
  • फिर आपको अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरने के बाद अंत में उसे सबमिट करना होगा।
  • अंत में आपको आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर उसे सुरक्षित रख लेना होगा।

Important Links

आवेदन पत्र भरने की तिथि: 22 फरवरी 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 21 मार्च 2025

आधिकारिक अधिसूचना: डाउनलोड करें 

ऑनलाइन आवेदन: यहां से देखें